Showing posts with label गती. Show all posts
Showing posts with label गती. Show all posts

Speed Up Your Computer Work-अपने कम्‍प्‍यूटर कार्यो को गती दिजिए

अपने कम्प्यूटर पर दौड़ते हुए घोड़े का वालपेपर लगाएं, क्योंकि...

क्या आप जानते हैं आपके कम्प्यूटर का वालपेपर आपके कार्य को प्रभावित करता है। यदि आप चाहते हैं कि आप अपने कार्य में एकदम परफेक्ट हो और कार्य फटाफट
कम्प्लीट हो जाए। तो अपने डेस्कटॉप पर दौड़ते हुए घोड़े का फोटो लगाएं।


यदि आपके डेस्कटॉप पर दौड़ते हुए घोड़े का फोटो होगा तो सच मानिए आपके कार्य में तेजी आएगी। घोड़ा हमेशा से ऊर्जा का प्रतीक रहा है। इसे देखकर कार्य में ध्यान लगता है और ऊर्जा मिलती है। यदि आपको अक्सर नकारात्मक विचारों से जुझना पड़ता है तो यह फोटो आपके विचारों पर भी अच्छा प्रभाव डालेगा।

शास्त्रों के अनुसार घोड़े को शक्ति का पर्याय माना गया है। ये एक ऐसा जीव है जो स्वस्थ होने पर जीवन में कभी भी बैठता नहीं है। घोड़ा कभी थकता भी नहीं है। इसी वजह से जहां घोड़ा या घोड़े का फोटो भी रहता है तो वहां का वातावरण भी ऊर्जा से भरपूर हो जाता है।

कम्प्यूटर के अतिरिक्त यदि आप ऑफिस में दौड़ते हुए घोड़े का बड़ा फोटो लगाएंगे तो इसके सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। आप अपना कार्य पूरी तन्मयता के साथ कर पाएंगे। सफलता आपके कदम चूमेगी।
Continue Reading >>