Showing posts with label business. Show all posts
Showing posts with label business. Show all posts

व्यापार बढा़ने का उपाय-Increase Business

सवा किलो काले चने शुक्रवार की रात में भिगो दें। अगले दिन उन्‍हें सरसों के तेल में बना लें। बने हुए चने के तीन हिस्‍से करें। एक हिस्‍सा घोड़/भैंसे को खिला दें। दूसरा हिस्सा कुष्ठ रोगी को खिला दें
और तीसरा हिस्से को अपने ऊपर से तीन बार उतार कर किसी चौराहे पर रख दें। यह काम 40 दिन तक लगातार करें। व्‍यापार में निश्चित लाभ होगा।

जय माँ कामाख्या
Continue Reading >>

Gomti Chakra-गोमती चक्र

गोमती चक्र के अचूक प्रयोग और परेशानी खत्म
परेशानी जीवन का दूसरा नाम है। मनुष्य के जीवन में आए दिन परेशानियां आती रहती है। कुछ समस्याएं तुरंत हल हो जाती हैं तो कुछ लंबे समय तक कष्ट देती हैं। कुछ साधारण तांत्रिक उपाय कर इन परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है।
गोमती चक्र के कुछ साधारण तांत्रिक उपाय नीचे लिखे हैं इन्हें करने से अनेक परेशानियों से मुक्ति मिल सकती है। गोमती चक्र एक ऐसा पत्थर है तो गोमती नदी में मिलता है। इसका उपयोग तंत्र क्रियाओं में विशेष तौर पर किया जाता है।
उपाय

1-
व्यापार वृद्धि के लिए दो गोमती चक्र लेकर उन्हें एक कपड़े में बांधकर ऊपर चौखट पर लटका दें और ग्राहक उसके नीचे से निकले तो निश्चय ही व्यापार में वृद्धि होती है।
२- पुत्र प्राप्ति के लिए पांच गोमती चक्र लेकर किसी नदी या तालाब में हिलि हिलि मिलि मिलि चिलि चिलि हुक पांच बोलकर विसर्जित करें, पुत्र प्राप्ति की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।
3- पेट संबंधी रोग होने पर 10 गोमती चक्र लेकर रात को पानी में डाल दें तथा सुबह उस पानी को पी लें। इससे पेट संबंध के विभिन्न रोग दूर हो जाते हैं।
4- यदि बार-बार गर्भ गिर रहा हो तो दो गोमती चक्र लाल कपड़े में बांधकर कमर में बांध दें तो गर्भ गिरना बंद हो जाता है।
5- यदि कोई कचहरी जाते समय घर के बाहर गोमती चक्र रखकर उस पर दाहिना पांव रखकर जाए तो उस दिन कोर्ट-कचहरी में सफलता प्राप्त होती है।
6- यदि शत्रु बढ़ गए हों तो जितने अक्षर का शत्रु का नाम है उतने गोमती चक्र लेकर उस पर शत्रु का नाम लिखकर उन्हें जमीन में गाड़ दें तो शत्रु परास्त हो जाएंगे।
Continue Reading >>